टोंक जिला पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने जिले में संचालित हो रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम बनाई है. इस टीम ने गुरुवार की शाम टोंक-जयपुर एनएच-12 पर एक ढाबे पर छापे डाले. टीम ने ढाबे में एक केबिन की आड़ में चलाये जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है . टीम प्रभारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मौके से लगभग 30 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर की जब्त की है. चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से इस ढाबे पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी. उसी सूचना पर यह कार्रवाई की गई है.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2J0HbMB

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment