हमारे देश में रेल टिकट हासिल कर लेना भी एक जंग जीत लेने जैसा ही है. तमाम कोशिशों के बाद भी आम आदमी को कन्फ़र्म रिजर्वेशन टिकट हासिल करना आसान नहीं होता. आम आदमी की इस परेशानी के निजात दिलाने के लिए रेलवे ने शुरू किया था तत्काल टिकट सेवा. लेकिन हालात ऐसे हैं कि तत्काल टिकट भी दलालों से बचने नामुमकिन हैं. आप IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करें और तबतक रेलवे टिकट के दलाल सारे तत्काल टिकट ले उड़ते हैं. जनता कतारों में खड़ी रह जाती है. टिकट खिड़कियों से मायूसी लेकर लौटती है और दलाल एक कमरे में बैठे-बैठे करोड़ों रुपये के टिकट चंद सेकेंड में बुक कर लेते हैं. न्यूज 18 इंडिया ने तत्काल टिकट की इस दलाली पर पड़ताल की. हम आपको बताने जा रहे हैं तत्काल टिकट जब आप 10 मिनट में नहीं ले पाते हैं कैसे 40 सेकेंड में ही दलाल हज़ारों टिकट ख़रीद लेते हैं. देखें वीडियोfrom Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2HyH457

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment