न्यूज़18 इंडिया के खास डिबेट शो 'हम तो पूछेंगे' में आज का चर्चा का विषय था कि क्या ‘पासपोर्ट कांड’ के लिए विपक्ष का BJP को ज़िम्मेदार ठहराना सही है? पासपोर्ट बनवाने गए दम्पति ने अपने साथ हुए हिन्दू-मुस्लिम होने के कारण पासपोर्ट ऑफिस में हुए भेदभाव की शिकायत की थी. जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से इस पर त्वरित एक्शन लिया गया और कपल को पासपोर्ट दिलवाया गया. लेकिन ये बात यहीं नहीं रुकी. ये मुद्दा अचानक ही सियासी हो गया और उस अधिकारी का ट्रांसफर भी हो गया जिसके ऊपर आरोप लगा. इसके बाद वो अधिकारी ये कहकर सामने आया कि इस मामले में उसका पक्ष बिलकुल नहीं सुना गया, उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले कपल में से पत्नी का शादी के सर्टिफिकेट पर दूसरा और पासपोर्ट के लिए कोई अलग नाम देखकर जाँच- पड़ताल की थी, जिसके बाद उस अधिकारी पर इतने आरोप लगा दिए गए. इसी मुद्दे पर पैनल ने की बड़ी चर्चा. देखें वीडियो...from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Ka38bO

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment