आज हम देश के सामने एक ऐसा पर्दाफाश लेकर आए हैं, जो शायद अबतक सरकार की जानकारी में भी नहीं है. एक ऐसा धंधा, जिसे 11 मुल्कों की पुलिस भी नहीं पकड़ पाई है. ये खुलासा जुड़ा है बिटक्वॉयन जैसी क्रिप्टो-करेंसी से, पिछले कुछ बरसों में इस तरह की क्रिप्टो-करेंसी का ज़िक्र आपने भी कई बार सुना होगा. लोगों को ये कहते भी सुना होगा कि क्रिप्टो-करेंसी में निवेश, बड़े फायदे का सौदा है. सच तो ये है कि ऐसी करेंसी फायदे का सौदा नहीं बल्कि आपसे और देश की अर्थव्यवस्था से एक धोखा है. ऐसी क्रिप्टो-करेंसी का इस्तेमाल सट्टेबाज़ी में होता है, हवाला में होता है, ड्रग्स रैकेट और आतंकवाद में भी होता है. दुनिया के ज्यादातर देश इस तरह की करेंसी से परेशान हैं. ख़ुद भारत सरकार भी ऐसी क्रिप्टो-करेंसी को मान्यता नहीं देती. आज हम देश के सामने बेनकाब करने वाले हैं कुछ ऐसी कंपनियों को, जो फर्जी क्रिप्टो-करेंसी के नाम पर लोगों को लूट रही हैं. देखिए ये वीडियो.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2xBTnOs

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment