हरभांवता और लुहारा के ग्रामीणों ने जीएसएस पर किया विरोध प्रदर्शन - Indian हिंदी न्यूज

Indian Hindi News You the Latest news and Video from the Hindi .Top Breaking News Studio in India.Stay turned to the Latest news stories from India. hindiakhabarnews

Breaking

Admission Open for B.tech JIET SAT

Ads Bilboard

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 14, 2018

हरभांवता और लुहारा के ग्रामीणों ने जीएसएस पर किया विरोध प्रदर्शन

टोंक जिले निवाई उपखंड के हरभांवता-लुहार जीएसएस से जुड़े गांवों में पिछले तीन दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है. इसे लेकर शुक्रवार को हरभांवता व लुहारा गांव के ग्रामीणों ने जीएसएस पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. वहां किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी के नहीं मिलने पर व सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर एईएन के नहीं आने पर गुस्साए लोगों ने नारेबाज़ी करते हुए जीएएसएस के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और वहां धरना दे दिया. ग्रामीणों का कहना था कि इस फीडर पर तैनात कर्मचारी रोज़ाना किसी ना किसी तकनीकी ख़राबी या फिर कटौती की बात कह कर बिजली की सप्लाई बंद किए रखते हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि पिछले 3 दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है लेकिन सभी स्थानों पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है . लगभग ढाई धंटे तक चला यह प्रदर्शन व धरना उस समय समाप्त हुआ जब ग्रामीणों द्वारा सांसद ने हस्तक्षेप किया.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zCTqdZ

No comments:

Post a Comment

Ads 02




Ads 01

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here


Pages