पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीड़ का एक बार फिर अमानवीय चेहरा दिखा. एक व्यक्ति को चोर होने के संदेह में भीड़ ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. भीड़ का आरोप था कि वो आदमी सब्ज़ी चुराकर भाग रहा था. इस दौरान मार खा रहा आरोपी वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी की गुहार लगाता रहा लेकिन भीड़ में मौजूद लोग उसे पीटते रहे. इस दौरान भीड़ में मौजूद एक आदमी आरोपी को ईंट से मारने लगा, जबकि दूसरे लोग डंडों से उसे पीटते रहे. थोड़ी देर बाद मार खा रहा आरोपी बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गया. इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और वो उसको पीटते रहे. इस बीच आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश भी लेकिन भीड़ के आगे उसकी एक नहीं चली. बाद में वहाँ पहुँची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी मौत हो गई. देखें वीडियो.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2O4u1Nw

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment