मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने राहुल गाँधी को सलाह दी है कि कांग्रेस को 60 और 70 के दशक के सिद्धांतों पर लौटने की जरूरत है. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने भी माना कि कांग्रेस से गलती हुई है और वो अपने सिद्धांतों से भटक गई है. एक कार्यक्रम में मुलाक़ात के दौरान मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने राहुल गाँधी को मुस्लिम समुदाय की जगह ग़रीबी जैसे मुद्दों की बात करने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि सिर्फ 4 फीसदी दाढ़ी टोपी वाले ही लोग हलाला, तीन तलाक जैसे मुद्दों को उठाते हैं जबकि 96 प्रतिशत मुसलमानों के मुद्दे दूसरे लोगों की तरह ग़रीबी, बेरोजगारी और शिक्षा ही है. वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि आज राहुल 20-25 मुस्लिम बुदिजीवियों से मिल रहे है चुनाव आते ही धर्म के आधार पर बंटवारा शुरू कर देते है. सरकार मे रहते समय मुस्लिम समाज की परवाह नही करते. चुनाव के वक्त लग रहा है कि अब कुछ लोगो से मिलना चाह रहे हैं.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2L2ar5L

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment