असम में NRC की चिंगारी जैसे ही फूटी, ममता ने इसमें ऐसी फूँक मारी कि इसकी आँच में खुद आ गईं. ममता की अपनी ही पार्टी के असम अध्यक्ष सहित तीन नेताओं ने इस्तीफ़ा दे दिया. तृणमूल के असम अध्यक्ष दीपेन पाठक ने तो यहाँ तक कह दिया कि ममता को वहाँ की ज़मीनी हक़ीक़त का पता ही नहीं है. ममता जिस माटी और मानुष की बात करती हैं, असम में वो बाढ़ से घिरे हैं. अब तक बाढ़ की चपेट में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ममता का आरोप है कि BJP वोट की खातिर कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों की नागरिकता छीन रही है. लेकिन ख़ुद ममता बनर्जी ने इन्हें अपना 'जेनुइन वोटर' कह कर दिल में दबी बात को सरेआम कर दिया. ममता की नीयत पर शक करने की एक वजह 2005 में संसद में फूटा उनका गुस्सा भी है.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2KmuffI

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment