संसद के पटल पर विपक्ष को एक महीने में दूसरी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. पहली हार लोकसभा में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मिली थी. तो दूसरी हार राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव में मिली. इस बार NDA ने अपने खेमे से बाहर जाकर कुल 125 वोट जुटाए. ये जीत पक्की थी. एक तरफ़ NDA विपक्ष में सेंधमारी में कामयाब रहा तो दूसरी तरफ UPA ख़ुद को एकजुट रख पाने में भी नाकाम रहा. UPA अपने उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के पक्ष में 109 वोट मानकर चल रही थी. लेकिन उसे मिले महज 105 वोट. यानी सौ पर्सेंट स्ट्राइक रेट वाली NDA के सामने उसका परफॉर्मेंस शून्य साबित हुआ. मतदान के फौरन बाद आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की फूट के लिए राहुल की कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहरा दिया. यानी, महागठबन्धन की कोशिशों की पोल खुल गई है.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2vu8nL0

Hello, my name is Naresh Prajapat.I am Blogger and Digital Marketing Engineer, I from the Jodhpur (Raj)., India . I am Support Online News Blog for all Over the World.
No comments:
Post a Comment